कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर उनके तमाम फैंस काफी चिंतित हैं ।बीते दिन कॉमेडियन को दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली की एम्स में भर्ती कराया गया था राजू श्रीवास्तव की हालत गंभीर बताई जा रही है ।
इसके बाद अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजू श्रीवास्तव के परिवार से बात की है । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन पर राजू श्रीवास्तव की पत्नी से बात की उन्होंने कॉमेडियन की सेहत का हालचाल जाना सिर्फ इतना ही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजू श्रीवास्तव की परिवार को इस मुश्किल की घड़ी में हर मदद हर संभव मदद का आश्वासन दिया है ।
योगी आदित्यनाथ ने राज्य सरकार के अधिकारियों को राजू श्रीवास्तव के परिवार को मदद देने का निर्देश दिया।
राजू श्रीवास्तव डॉक्टरों की निगरानी में है जानकारी के मुताबिक उन्हें एम्स के वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है ।गंभीर हालत होने पर पहले उन्हें इमरजेंसी मेडिसिन डिपार्टमेंट में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था बाद में आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है ।फिलहाल हालत गंभीर है।

More Stories
PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री 6,100 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे
Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी मामले में हिन्दू पक्ष की बड़ी जीत
लालू को लिठ्ठी का था बेसब्री से इंतजार