लखनऊ – 69000 सहायक शिक्षक भर्ती मामला।
बीजेपी के पिछड़ा वर्ग के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों ने विरोध कर उठाई अपनी आवाज।
बीजेपी के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में उठे अभ्यर्थियों के विरोध के स्वर।
आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थी पहुंचे बीजेपी के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में।
सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में पहुंचकर जमकर लगाए 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले के नारे।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में चल रहा था बीजेपी का सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन।
आरक्षण पीड़ित OBC / SC वर्ग के अभ्यर्थियों ने लगाए आरक्षण घोटाले के नारे, उठाई अपनी मांग।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सामने काफी अधिक संख्या में अभ्यर्थियों ने तख्ती, बैनर दिखाकर आरक्षण घोटाले के लगाए नारे।
बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप के सामने 69000 शिक्षक भर्ती में घोटाले के लगाए नारे।
ओबीसी वर्ग को इस भर्ती में 27% की जगह मिला है मात्र 3.86% आरक्षण… भर्ती में मिली है मात्र 2637 सीट।
एससी वर्ग को मिला है 21% की जगह मात्र 16.6% आरक्षण।
बीजेपी ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने 5 अभ्यर्थियों को शाम 5:00 बजे अपने आवास पर बुलाया।
अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग – आरक्षण घोटाले में न्याय दिया जाए तथआ आरक्षण घोटाले की 29 अप्रैल 2021 को जारी आयोग रिपोर्ट को माना जाए।
आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों ने ठाना, अब जहां जहां होगा बीजेपी का सम्मेलन वहां वहां आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी अधिक संख्या में पहुंचकर लगाएंगे 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले के नारे।।

More Stories
PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री 6,100 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे
Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी मामले में हिन्दू पक्ष की बड़ी जीत
लालू को लिठ्ठी का था बेसब्री से इंतजार