Fit INDIA Sunday: डॉ. मनसुख मांडविया ने ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ पहल के तहत सांसदों के साथ साइकिल चलाई

Fit INDIA Sunday: केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ पहल के तहत प्रतिष्ठित इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर सांसदों के साथ साइकिल चलाई। इस पहल का अनूठा विषय ‘गर्व से स्वदेशी’ है और इसमें भारत में  बने उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Fit INDIA Sunday

‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का 39वां संस्करण भारतीय रेलवे के सहयोग से देश भर में 8000 स्थानों पर आयोजित किया गया। नई दिल्ली में, ओलिंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने सुबह 7 बजे मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम से इस कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई। इसमें 1500 से ज़्यादा साइकिल चालक और फिटनेस प्रेमी मौजूद थे। ‘संडे ऑन साइकिल’ के इस संस्करण में एक नया जुड़ाव देखने को मिला: ‘गर्व से स्वदेशी’ उत्सव, जिसमें भारतीय स्पोर्ट्सवियर और फिटनेस ब्रांड्स ने प्रतिभागियों के लिए स्वदेशी उत्पादों के साथ अपने स्टॉल लगाए।

इस कार्यक्रम में शामिल सांसदों में कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, नवीन जिंदल, पुरुषोत्तम रूपाला, प्रभुभाई वसावा, हेमंग जोशी, सुभाष बराला, भोजराज नाग और रमेश बिधूड़ी आदि शामिल हुए।

इस कार्यक्रम में ट्रैक की लंबाई के लिहाज से दुनिया के सबसे बड़े रेलवे नेटवर्कों में से एक, भारतीय रेलवे को बधाई दी गई। भारतीय रेलवे के 250 से ज़्यादा कर्मचारियों ने इस साइकिलिंग पहल में भाग लिया।

साइकिलिंग रूट पूरा करने के बाद, डॉ. मांडविया ने कहा: “मुझे ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में हमारे नागरिकों की बढ़ती भागीदारी देखकर खुशी हो रही है। यह जन आंदोलन बन गया है और इसने सक्रिय जीवनशैली अपनाने के बारे में काफ़ी जागरूकता फैलाई है। आज, मैंने सांसदों के साथ ‘गर्व से स्वदेशी’ विषय के अंतर्गत साइकिल चलाई। मैं इस अवसर पर सभी नागरिकों से भारत में निर्मित उत्पादों का उपयोग करने का आग्रह करता हूँ।”

Union Minister of Youth Affairs & Sports, Dr. Mansukh Mandaviya rode a bicycle alongside Members of Parliament around the iconic India Gate and Kartavya Path as part of the ongoing ‘Fit India Sundays on Cycle’ initiative with the special theme of ‘Garv se Swadeshi’, promoting Indian-made products.

The 39th edition of the Fit India Sundays on Cycle was organised at 8000 locations across the country in partnership with the Indian Railways. In New Delhi, the event was flagged off by Olympic medallist Sakshi Malik at 7 AM from the Major Dhyan Chand National Stadium with more than 1500 cyclists and fitness enthusiasts in attendance. This edition of Sundays on Cycle saw a new addition: the celebration of ‘Garv Se Swadeshi’, in which Indian sportswear and fitness brands put up their stalls with Swadeshi goods for the participants.

The Members of Parliament who participated in the event were Bhagirath Chowdhury, Minister of State for Agriculture, Sanjay Seth, Minister of State for Defence, Navin Jindal, Purushottam Rupala, Prabhubhai Vasava, Hemang Joshi, Subhash Barala, Bhojraj Nag and Ramesh Bidhuri, among others.

Read This Alson

You may have missed