त्रिपुरा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने त्रिपुरा को हिंसा से मुक्ति दिलाई है ।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले त्रिपुरा में एक ही पार्टी का झंडा फहराने का अधिकार था और हर काम के लिए चंदा देना पड़ता था लेकिन आज भाजपा सरकार में हिंसा और चंदे की इस संस्कृति से मुक्ति मिली है ।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कानून का राज है और यहां डबल इंजन की सरकार बनेगी प्रधानमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा में पिछले 5 साल से तेजी से विकास हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिपुरा में अंबासा में बीजेपी की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि त्रिपुरा चुनाव की या मेरी पहली जनसभा है और मैं देख रहा हूं कितनी बड़ी संख्या में जहां तक मेरी नजर है लोग लोग ही लोग हैं आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं ।लोगों की मुस्कान और रस्ता बता रहा है कि राज्य में डबल इंजन की सरकार का विकास नहीं रुकेगा और सभी एक ही आवाज आ रही है एक बार फिर डबल इंजन की सरकार।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में पूर्व कि कांग्रेस और वामपंथी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस और वामपंथियों ने त्रिपुरा को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया था लेकिन हमारी सरकार से 5 सालों में ही त्रिपुरा को तीज विकास की पटरी पर ले आई है ।
सीपीएम के शासनकाल में पुलिस थानों पर भी सीपीएम का इधर का कब्जा था लेकिन अब भाजपा के राज में कानून का शासन है लोगों की जिंदगी को आसान बनाने और महिला सशक्तिकरण पर फोकस किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा में 5000 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया है और गांव को सड़कों से जोड़ा जा रहा है अगरतला में एक नया एयरपोर्ट बनाया गया है ।
ऑप्टिकल फाइबर और 4G कनेक्टिविटी गांव को मिल रही है अब त्रिपुरा ग्लोबल बन गया है । उत्तर पूर्वी राज्यों को जोड़ने के लिए जलमार्ग विकसित किए जा रहे हैं त्रिपुरा में बंदर का विकसित किया जा रहा है।

More Stories
RSS Cntenary Celebrations: स्वयंसेवक राष्ट्र की सेवा और समाज को सशक्त बनाने के लिए अथक रूप से समर्पित रहे हैं: प्रधानमंत्री
NABL: केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री राष्ट्रीय परीक्षण शाला में अत्याधुनिक रासायनिक प्रयोगशाला का उद्घाटन करेंगे
Goa HIFFA Award: हेल्थकेयर और फैशन के संगम का अनोखा जश्न-पूर्व गृहराज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने किया उद्घाटन