केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह में पूर्वोत्तर परिषद की बैठक को फिलहाल टाल दिया गया है. पश्चिम बंगाल में होने वाली यह बैठक पांच नवंबर को होनी थी. नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल की यह बैठक कोलकाता में आयोजित होनी थी, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों समेत पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी उपस्थित रहना था.
अब जब अमित शाह इस बैठक में शामिल होने के लिए नहीं आ रहे हैं, तो बैठक बाद में किसी और समय पर आयोजित की जाएगी.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसी महीने की 8 तारीख को असम के गुवाहाटी में पूर्वोत्तर परिषद की 70वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की थी. इस बैठक में पूर्वोत्तर के राज्यों के राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों, उत्तरपूर्वी मामलों के केन्द्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, उत्तरपूर्वी मामलों के राज्यमंत्री बीएल वर्मा सहित केन्द्र और पूर्वोत्तर के राज्यों के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हुए थे.
पूर्वोत्तर के विकास पर बोले शाह
इस बैठक में अमित शाह ने पूर्वोत्तर के विकास की राह में दशकों से तीन प्रमुख बाधाओं उग्रवाद, ट्रांसपोर्टेशन और पिछली सरकारों की पूर्वोत्तर की अनदेखी को लेकर अपने विचार साझा किए. अमित शाह ने कहा कि पिछली सरकारों ने पूर्वोत्तर के विकास को कभी भी प्राथमिकता नहीं दी.

More Stories
RSS Cntenary Celebrations: स्वयंसेवक राष्ट्र की सेवा और समाज को सशक्त बनाने के लिए अथक रूप से समर्पित रहे हैं: प्रधानमंत्री
NABL: केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री राष्ट्रीय परीक्षण शाला में अत्याधुनिक रासायनिक प्रयोगशाला का उद्घाटन करेंगे
Goa HIFFA Award: हेल्थकेयर और फैशन के संगम का अनोखा जश्न-पूर्व गृहराज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने किया उद्घाटन