आम आदमी पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए छठा चुनावी वादा किया है ।
आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात की जनता को शिक्षा की गारंटी दी है।
केजरीवाल ने घोषणा करते हुए कहा गुजरात में पैदा होने वाले हर बच्चे को मुक्त और अच्छी शिक्षा की गारंटी है सरकारी स्कूलों को शानदार बनाया जाएगा और बड़े स्तर पर नए सरकारी स्कूल भी खोले जाएंगे ।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सारे प्राइवेट स्कूलों का ऑडिट कराया जाएगा जिसने ज्यादा फीस ली हुई है ।उसे वापस कर आएंगे और किसी भी स्कूल को नाजायज फीस बढ़ाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
इसके अलावा सभी स्कूल सरकार से इजाजत लेकर ही फीस बढ़ा पाएंगे साथ ही सभी कच्चे टीचर्स को पक्का किया जाएगा। नई वैकेंसी भी निकालेंगे। इसके अलावा किसी भी टीचर को पढ़ाने के अलावा कोई और ड्यूटी नहीं दी जाएगी

More Stories
RSS Cntenary Celebrations: स्वयंसेवक राष्ट्र की सेवा और समाज को सशक्त बनाने के लिए अथक रूप से समर्पित रहे हैं: प्रधानमंत्री
NABL: केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री राष्ट्रीय परीक्षण शाला में अत्याधुनिक रासायनिक प्रयोगशाला का उद्घाटन करेंगे
Goa HIFFA Award: हेल्थकेयर और फैशन के संगम का अनोखा जश्न-पूर्व गृहराज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने किया उद्घाटन