बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद शिवसेना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर प्रशंसा कर रही है मुखपत्र सामना में शिवसेना ने लिखा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी से नाता तोड़कर तूफान खड़ा कर दिया गया।
तूफान चक्रवात पर बदल जाए तो 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए शिवसेना ने आगे लिखा है कि भाजपा ने उनकी पार्टी जेडीयू को तोड़ने की कोशिश की लेकिन उन्होंने भाजपा के साथ संबंध तोड़ कर पलटवार किया है।
इसके साथ ही सामना में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर भी निशाना साधा गया है जिसमें लिखा गया है कि संडे को यह समझना चाहिए कि नीतीश कुमार ने दिखा दिया इसके बिना जीवित रह सकते हैं शिवसेना ने लालू यादव और नीतीश कुमार से दरार खत्म करने की अपील करते हुए लिखा है कि तेजस्वी यादव ने 2020 में राष्ट्रीय जनता दल के विधानसभा चुनाव अभियान का नेतृत्व किया और बिहार के युवा और लोकप्रिय नेता बन गए।
सामना के संपादकीय में लिखा गया है कि भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरसीपी सिंह का समर्थन करके जदयू को अस्थिर करने की कोशिश की और यह महसूस करने के बाद नीतीश कुमार ने भाजपा से रिश्ता तोड़ लिया।
बिहार के घटनाक्रम के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी एक्शन में है शरद पवार को भी लग रहा है कि भाजपा को पीछे छोड़ने के लिए गठबंधन की मजबूती जरूरी है इसलिए उन्होंने प्लान भी पर काम करना शुरू कर दिया है।

More Stories
RSS Cntenary Celebrations: स्वयंसेवक राष्ट्र की सेवा और समाज को सशक्त बनाने के लिए अथक रूप से समर्पित रहे हैं: प्रधानमंत्री
NABL: केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री राष्ट्रीय परीक्षण शाला में अत्याधुनिक रासायनिक प्रयोगशाला का उद्घाटन करेंगे
Goa HIFFA Award: हेल्थकेयर और फैशन के संगम का अनोखा जश्न-पूर्व गृहराज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने किया उद्घाटन