आजमगढ़ की जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया रिटर्न गिफ्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 143 करोड़ की 50 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया सीएम ने कहा कि आजमगढ़ में पराजय के बावजूद बीजेपी ने यहां के हालात को बदल दिए ।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि राजनीतिक संस्थाओं के कारण विभाजन कारी ताकतों की शिकार हुई आजमगढ़ जिले की प्रतिभाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था।

मगर यहां चुनाव में पराजय के बावजूद सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने हालात बदल दिए हैं ।

मुख्यमंत्री ने आजमगढ़ में 143 करोड रुपए की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

You may have missed