माउंटेन -मैन दशरथ मांझी की बेटी लौंगिया माँझी की मौत

जीते-जी किंवदंती बने गरीबों के शाहजहाँ दशरथ माँझी की इकलौती बेटी लौंगिया देवी की आज सुबह अपने गाँव में मौत हो गई है।दशरथ माँझी के पुत्र भागीरथ माँझी के दामाद मिथुन माँझी ने आज सुबह मुझे यह दुःखद सन्देश भेजा है।मिथुन माँझी ने बताया कि लौंगिया माँझी के 3 पुत्र और 1 पुत्री हैं।वे सभी 70 किलोमीटर दूर के ईंट भट्ठे से माता के अंतिम दर्शन के लिए आ रहे हैं।गरीब और पिछड़े बिहार के लिए यह आश्चर्यजनक नहीं है कि गरीबों का शाहजहाँ कहलाने वाले “माउंटेन-मैन” की इकलौती बेटी भी गरीबी और अभाव से जूझते हुए दुनियाँ को अलविदा कह गई।

बिहार और भारत के लिए यह अभिशाप है कि जिस दशरथ माँझी पर केतन मेहता जैसे प्रसिद्ध निदेशक फ़िल्म बनाते हों, आमिर खान सत्यमेव -जयते को जिसे समर्पित करते हों,सोनू सूद जिसकी गरीबी खत्म करने की घोषणा करते हों,एक मुख्यमंत्री जिसे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठा कर बड़ी खबर बनते हों, उस महान दशरथ माँझी के परिवारजनों को गरीबी से मुक्त कराना किसी की जिम्मेवारी नहीं है?

You may have missed